जोधपुर में पहली बार होगा नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर में पहली बार होगा नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट


जोधपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में शहर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में 11 से 13 अप्रैल तक नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस खेल आयोजन के पोस्टर का विमोचन जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा किया गया।

पोस्टर का विमोचन सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, नगर निगम के पूर्व उप महापौर किशन लढ्ढा, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, एसीपी रविंद्र बोथरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थान निदेशक विजय सिंह मेड़तिया, व्यवस्थापक नेमीचंद गौड़, झुमर लाल पालीवाल तथा दुष्यंत गहलोत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संस्थान अध्यक्ष जवानबन गोस्वामी ने बताया कि राजस्थान में पहली बार जोधपुर जिले में इस स्तर का नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान की टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट के आयोजन से दिव्यांग खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा तथा समाज में खेलों के प्रति जागरूकता और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story