जोधपुर में धूप खिली, बारिश के आसार नहीं

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर में धूप खिली, बारिश के आसार नहीं


जोधपुर में धूप खिली, बारिश के आसार नहीं


जोधपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। मौसम विभाग ने अब जोधपुर में रमौसम साफ बना रहने और हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। रविवार को भी सुबह से ही धूप निकली रही और बारिश नहीं हुई।

शहर में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 32 और यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 203.9 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 14.7 फीसदी कम है। मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा। वहीं बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी, उमस अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story