जयपुर स्थापना दिवस पर रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रमाें ने जयपुरवासियों को किया मत्रंमुग्ध
जयपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर बुधवार शाम स्टेच्यू सर्किल पर दीप जलाने करने के साथ भव्य आतिशबाजी की गई। जयपुरवासियों ने दीपक जलाकर जयपुर का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा,राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी, निगम आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
गुलाबी नगरी जयपुर के 299वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को क्रेन की मदद से गंगापोल गेट पर महापौर सुनील कोठारी एवं सासंद जयपुर (शहर) मंजू शर्मा ने प्रथम पूज्य की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान शहनाई वादन और नगाड़ों की गूंज के बीच हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इसके बाद आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य, उप महापौर सरोज कंवर, एवं पार्षद विमल अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, कविता शर्मा, सुभाष संघी सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे। इस अवसर पर कत्थक नृत्य की भी आकर्षक प्रस्तुती कलाकारों द्वारा दी गई।
स्टेच्यू सर्किल पर राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गायत्री परिवार की ओर से मंत्रोच्चारण से दीप प्रज्जवलन किया गया। स्टेच्यू सर्किल के चारों ओर 8 हाथियों पर बैठकर शहनाई वादन किया गया। साथ ही कलाकारों द्वारा लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गई । स्टेच्यू सर्किल पर भव्य आतिषबाजी भी की गई। स्टेच्यू सर्किल पर रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आतिशबाजी, शहनाई वादन ने जयपुरवासियों को मत्रंमुग्ध कर दिया। स्टेच्यू सर्किल पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई गायत्री परिवार की ओर से गायत्री मंत्र का उच्चारण भी किया गया। 11 हजार इलेक्ट्रोनिक एवं मिट्टी के दीपक से स्टेच्यू सर्किल रोशन हुई। इस दौरान जयपुर अखिल विश्व से न्यारा गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का विदेशी सैलानियों ने भी आनंद लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

