जयपुर में सजा ग्लैमर का मंच: मिस डेजर्ट राजस्थान की टॉप-चालीस मॉडल्स चयनित

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में सजा ग्लैमर का मंच: मिस डेजर्ट राजस्थान की टॉप-चालीस मॉडल्स चयनित


जयपुर, 25 मई (हि.स.)। राजस्थान की फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘मिस डेजर्ट राजस्थान’ का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। जयपुर स्थित राज आंगन रिजॉर्ट में सोमवार को प्रतियोगिता की शैश सेरेमनी और क्राउन रिवीलिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें चयनित टॉप-40 मॉडल्स ने अपनी शानदार मौजूदगी से आकर्षण बिखेरा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुर अरोड़ा ने चयनित प्रतिभागियों को शैश पहनाकर उनके नए सफर की औपचारिक शुरुआत करवाई। वहीं क्राउन रिवीलिंग सेरेमनी का आयोजन प्रतियोगिता के आयोजक अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार गंगवाल तथा उद्योगपति मुकेश सैनी द्वारा किया गया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत आगामी तीन दिनों तक प्रतिभागियों के लिए विशेष ग्रूमिंग क्लासेज आयोजित की जाएंगी। इस दौरान मॉडलिंग, रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन से जुड़ी बारीकियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों को मेंटोर कोनिका आर्या और विनय कुमावत द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

प्रतियोगिता के जूरी पैनल में रजनीश सिंह, रजनीश जैन और अमित कुमार खंडेलवाल शामिल रहेंगे, जो प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और प्रतिभा के आधार पर विजेताओं का चयन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार 30 मई को जयपुर में आयोजित होने वाला ग्रैंड फिनाले और भी भव्य एवं आकर्षक होगा, जिसमें फैशन, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story