जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन


जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)।

रेलवे द्वारा नियमित रेलसेवा के रूप संचालित होने वाली जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के चित्तौडगढ, रतलाम, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो 28 अगस्त से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रतलाम स्टेशन पर संशोधित समय 17.20 बजे आगमन व 17.30 बजे प्रस्थान, वापी स्टेशन पर संशोधित समय 02.21 बजे आगमन व 02.23 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19724, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 27 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली स्टेशन पर संशोधित समय 08.57 बजे आगमन व 09.00 बजे प्रस्थान, चित्तौडगढ स्टेशन पर संशोधित समय 23.50 बजे आगमन व 23.55 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर जयपुर पहुॅचेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story