जयपुर बना ग्लैमर का केंद्र: मिस यूनिवर्स राजस्थान और मिस टीन का आगाज़

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर बना ग्लैमर का केंद्र: मिस यूनिवर्स राजस्थान और मिस टीन का आगाज़


जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मिस यूनिवर्स राजस्थान 2026 और मिस टीन राजस्थान 2026 का भव्य आधिकारिक शुभारंभ राजधानी जयपुर में हुआ।

स्टेट डायरेक्टर शुभम कुमार ने बताया कि यह मंच केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं,बल्कि राजस्थान की युवतियों के सपनों को पंख देने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि यहां से चयनित प्रतिभागी मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच तक पहुंचेंगी और आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

शुभम कुमार ने राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद और फ्रेंचाइजी डायरेक्टर अमजद खान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राजस्थान एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेगा। वहीं इस कार्यक्रम में राजस्थान के अरुण कुमार सिंह का भी अहम योगदान रहा। इसके अलावा इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025 शीना पराशर रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह मंच व्यक्तित्व विकास,आत्मविश्वास और अनुशासन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रदेश की युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी झिझक छोड़कर आगे आएं और अपने सपनों को साकार करें।

आयोजन टीम की प्रमुख सदस्य मोनिका सिंह ने स्पष्ट किया कि संस्था का ध्येय केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है,बल्कि ऐसी रोल मॉडल तैयार करना है जो समाज को प्रेरित कर सकें। वहीं ज्योत्सना राय ने पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story