जयपुर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए निगम शनिवार को शुरु करेगा सफाई सेवा मैराथन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए निगम शनिवार को शुरु करेगा सफाई सेवा मैराथन


जयपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम जयपुर की स्वच्छता रैकिंग में सुधार लाने के साथ सफाई में बेहतर कार्य करने के लिए योजना बना रहा है। इसी दिशा में निगम शनिवार से विशेष सफाई अभियान चलाएगा। सफाई सेवा मैराथन के आगाज के साथ हर अधिकारी जयपुर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए फील्ड में काम करेगा।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई के प्रति सजगता बरतने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निगम अधिकारियों को सफाई कार्यो को लेकर मोटिवेट किया और बैठक में अधिकारियों को सफाई में जयपुर को अव्वल बनाने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाने को कहा। निगम आयुक्त ने सफाई सेवा मैराथन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। निगम आयुक्त ने बैठक में कहा कि हर अधिकारी-कर्मचारी का एक ही लक्ष्य स्वच्छ जयपुर सुंदर जयपुर होना चाहिए। सफाई कार्य को लेकर अब सीएसआई की भी रैकिंग तय होगी। प्रथम, दूसरे और तीसरे नम्बर पर रहने वाले सीएसआई को स्वच्छता हीरो के सम्मान से नवाजा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story