जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य शनिवार को आएंगे जोधपुर
Jan 16, 2026, 17:40 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य शनिवार को जोधपुर आएंगे। वे जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे गंगाणी स्थित माताराणी भटियाणी धाम जाएंगे।
जानकारी के अनुसार जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज शनिवार सुबह 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सडक़ से मार्ग से गंगाणी जाएंगे। यहां होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यहां उनके प्रवचन भी होंगे। शाम चार बजे पुन: जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

