गांधी वाटिका संग्रहालय में बुधधार काे होगी चित्रकला प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
गांधी वाटिका संग्रहालय में बुधधार काे होगी चित्रकला प्रतियोगिता


जयपुर, 17 मार्च (हि.स.)। गांधी वाटिका संग्रहालय में बुधवार (18 मार्च) को प्रातः 11 बजे राजस्थान दिवस समारोह और वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

संग्रहालय के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम “वन्दे मातरम् @150 वर्ष एवं ऐतिहासिक राजस्थान” रखी गई है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय भावना, न्यायिक परंपरा और राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करना है।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतिभागी निर्धारित विषय पर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story