खेजड़ली मेला 21 को, 363 शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
खेजड़ली मेला 21 को, 363 शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि


जोधपुर, 16 सितम्बर (हि.स.)। लूणी विधानसभा क्षेत्र के खेजड़ली गांव में एक बार फिर 363 शहीदों को याद किया जाएगा। इन शहीदों ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपनी जान दी थी। इस मौके पर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया जाएगा। खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान जोधपुर और अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा मिलकर 21 सितंबर को खेजड़ली शहीदी मेला 2026 का आयोजन करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, 20 सितंबर को रात 8.15 बजे जागरण होगा। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 8.15 बजे हवन, 9.15 बजे ध्वजारोहण और सुबह 10.15 बजे शहीदी मेले का आयोजन किया जाएगा। खेजड़ली का शहीदी मेला सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं है। इसे पेड़ बचाने और पर्यावरण संरक्षण की ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक माना जाता है। इस मेले में राजस्थान समेत कई राज्यों से विश्नोई समाज के लोग, पर्यावरण प्रेमी और आम जनता पहुंचेगी। श्रद्धालु 363 शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और पेड़ों व पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story