क्रिकेट-बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट-बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम


जयपुर, 07 मार्च (हि.स.)। सवाई मान सिंह स्टेडियम में चल रहे स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए। बैडमिंटन में प्राइमर्क सुपर किंग ने तालुका फाइटर्स को और तालुका फाइटर्स ने मंगल टाइटन को हराया। वहीं लैंटर्न लीजेंड्स और वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने एल्फेन रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। अब पहला सेमीफाइनल वर्सेटाइल वाइकिंग्स और तालुका फाइटर्स के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल लैंटर्न लीजेंड्स और प्राइमर्क सुपर किंग के बीच खेला जाएगा।

क्रिकेट में लैंटर्न लीजेंड्स ने एल्फेन रॉयल्स को 8 विकेट से हराया, जबकि प्राइमर्क सुपर किंग ने मंगल टाइटन को 7 रन से मात दी। दिन के आखिरी मैच में वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने लैंटर्न लीजेंड्स को 5 विकेट से हराया। इस दौरान महिला और बच्चों का फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया।

टेबल टेनिस में किड गर्ल्स वर्ग में अपूर्वा मंगल विजेता और दृष्टि जैन उपविजेता रहीं। किड बॉयज वर्ग में आराध्या मेहता विजेता और मानन अरोड़ा उपविजेता रहे। महिला वर्ग में रानू झमरिया ने खिताब जीता, जबकि आस्था थोलिया रनर-अप रहीं। टीम फाइनल में लैंटर्न लीजेंड्स ने अल्फेन रॉयल्स को हराकर खिताब जीता। रानू झमरिया को बेस्ट विमेन प्लेयर और शरद मैथल को बेस्ट मेन प्लेयर चुना गया।

कार्निवल के अंतिम दिन रामबाग गोल्फ क्लब में गोल्फ प्रतियोगिता तथा सवाई मान सिंह स्टेडियम में ट्रैक-फील्ड, फन रन और पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story