एफडीडीआई में एडमिशन शुरू, 30 अप्रैल लास्ट डेट

WhatsApp Channel Join Now
एफडीडीआई में एडमिशन शुरू, 30 अप्रैल लास्ट डेट


जोधपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व का संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलग-अलग अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्टूडेंट्स 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो स्टूडेंट समय रहते आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 5 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का विशेष मौका रहेगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए 10 मई को एआईएसटी 2026 की ओर से ऑनलाइन टेस्ट होगा। बी.डेस और बीबीए कोर्स के लिए किसी भी संकाय से 12वीं पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। एमबीए के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इच्छुक स्टूडेंट्स संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दे कि मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए संस्थान में बीबीए (रिटेल एवं फैशन मैनेजमेंट) और एमबीए (रिटेल एवं फैशन मैनेजमेंट) कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कोर्स में रिटेल एवं फैशन मर्चेंडाइज, डेटा साइंस एवं बिजनेस एनालिटिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और ग्लोबल लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट जैसे विषयों में विशेषज्ञता दी जाती है। एमबीए प्रोग्राम में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे अहम कोर्स भी हैं।

संस्थान में बी.डेस (फुटवियर डिजाइन) के तहत फुटवियर डिजाइन एवं प्रोडक्शन, स्पोर्ट्स एवं लाइफस्टाइल फुटवियर तथा हाई फैशन फुटवियर में ट्रेनिंग दी जाती है। बी.डेस (फैशन डिजाइन) में फैशन डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन और टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन जैसे स्पेशलाइजेशन कोर्स हैं। इसके अलावा, बी.डेस प्रोग्राम स्टूडेंट्स को लेदर डिजाइन, लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट डिजाइन और डिजिटल डिजाइन एवं वर्चुअल प्रोटो टाइपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story