इंडिगो फ्लाइट : जोधपुर से आने-जाने वाली चार और फ्लाइट्स रद्द

WhatsApp Channel Join Now
इंडिगो फ्लाइट : जोधपुर से आने-जाने वाली चार और फ्लाइट्स रद्द


जोधपुर, 09 दिसम्बर (हि.स.)। जोधपुर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें एक बार फिर यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। आज सुबह दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली दो फ्लाइट्स (6ई2411 और 6ई6471) तथा जोधपुर से दिल्ली-हैदराबाद जाने वाली दो फ्लाइट्स (6ई5130 और 6ई6473) रद्द कर दी गईं।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स में लगातार हो रही देरी और कैंसलेशन से यात्री परेशान हैं। जोधपुर में आज इंडिगो की कुल 4 फ्लाइट्स रद्द हो गईं, इंडिगो देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी है, लेकिन क्रू की कमी के कारण पिछले कई दिनों से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। यात्री टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन आखिरी समय में रद्द होने से हवाई यात्रा का मजा किरकिरा हो जाता है। पिछले कई दिनों से यात्री इंडिगो की फ्लाइट्स से जूझ रहे हैं। एक यात्री ने बताया, टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन पता नहीं कब रद्द हो जाए। वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं मिलती। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, क्रू की कमी मुख्य वजह है, जिससे उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story