आरएसी अलंकरण समारोह: डीजीपी प्रदान करेंगे डीजीपी डिस्क और सेवा पदक

WhatsApp Channel Join Now
आरएसी अलंकरण समारोह: डीजीपी प्रदान करेंगे डीजीपी डिस्क और सेवा पदक


जयपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान पुलिस की पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर के मुख्यालय पर शुक्रवार को एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में आरएसी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल और उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा होंगे। कमाण्डेन्ट अनिल कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स रुपिंदर सिंघ के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

कमाण्डेन्ट अनिल कुमार ने बताया कि अलंकरण समारोह शुक्रवार सुबह 07:45 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक चलेगा। सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रुपिंदर सिंघ, पुलिस महानिरीक्षक रणधीर सिंह एवं उप महानिरीक्षक पुलिस आदर्श सिधु द्वारा उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदकों का वितरण किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के आगमन पर क्वार्टर गार्ड सलामी लगे। स्वागत उद्बोधन के बाद डीजीपी द्वारा पात्र अधिकारियों,कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क का वितरण किया जाएगा। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर अदम्य साहस, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया है। डीजीपी डिस्क और सेवा पदक जैसे सम्मान पुलिस बेड़े में कार्यरत कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story