आरएसएस का पथ संचलन , पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
आरएसएस का पथ संचलन , पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत


जोधपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर की ओर से रविवार शाम को संघ के स्वयंसेवकों ने गुणवत्ता पथ संचलन किया। पथ संचलन का रास्ते में भाजपा सहित विभिन्न संस्था-संगठनों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

महानगर प्रचार प्रमुख ने बताया कि यह पथ संचलन उम्मेद राजकीय स्टेडियम से शुरू हुआ। संचलन उम्मेद स्टेडियम से नई सडक़, सोजती गेट, रेलवे स्टेशन, रणछोड़ दास मन्दिर, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग होते हुए गांधी मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से जालोरी गेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, डॉ. करणी सिंह खींची, विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही अनेक व्यापारिक संगठनों व अन्य लोगों ने भी स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story