आयुर्वेद विश्वविद्यालय आमजन को लू से बचाव व उपचार की दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विश्वविद्यालय आमजन को लू से बचाव व उपचार की दी जानकारी


जोधपुर, 08 मई (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को संजीवनी होम्योपैथिक हॉस्पिटल जोधपुर द्वारा सन स्ट्रोक (लू) जागरूकता शिविर एवं नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण का आयोजन किया गया। यह शिविर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी द्वारा संचालित किया गया।

चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. गौरव नगर एवं शिविर प्रभारी डॉ. राजेश कुमावत के निर्देशन में शिविर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें महाविद्यालय के चतुर्थ बीएचएमएस के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीपसानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनाली त्यागी एवं डॉ. नरेन पटवा द्वारा विद्यार्थियों को लू से बचाव, उसके लक्षण, प्राथमिक उपचार एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यकता अनुसार होम्योपैथिक औषधियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story