असम दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और स्पीकर रंजीत दास से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now

जयपुर/गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने असम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा तथा असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से शिष्टाचार भेंट कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात के दौरान देवनानी ने उन्हें 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' पुस्तक भेंट की। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्र निर्माण, सुशासन, जनकल्याण, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन पर विचार-विमर्श हुआ। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा करते हुए विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

इसके बाद असम विधानसभा में स्पीकर रंजीत कुमार दास से हुई मुलाकात में दोनों विधानसभा अध्यक्षों ने संसदीय संस्थाओं की गरिमा, विधायी कार्यों की गुणवत्ता, संसदीय परंपराओं के संरक्षण, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग और जनभागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को संसदीय परंपराओं से जोड़ने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी भी साझा की।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती केवल विधायी प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि जनविश्वास, पारदर्शिता, नवाचार और संसदीय मूल्यों के निरंतर संवर्धन से भी जुड़ी है। उन्होंने विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के बीच अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण बताया। असम प्रवास के दौरान देवनानी ने नीलांचल पर्वत स्थित विश्वप्रसिद्ध मां कामाख्या शक्तिपीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां कामाख्या की कृपा से राष्ट्र निरंतर विकास और सांस्कृतिक वैभव के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story