अमृत भारत योजना के तहत राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का हाेगा पुनर्विकास

WhatsApp Channel Join Now
अमृत भारत योजना के तहत राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का हाेगा पुनर्विकास


जयपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए 1340 स्टेशनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से 85 स्टेशन राजस्थान में स्थित हैं। राजस्थान में रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखित जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है।

इस योजना में रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाने के लिए मास्टर योजना तैयार करना और उनका चरणबद्ध कार्यान्वयन शामिल है। प्रत्येक स्टेशन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मास्टर योजना में निम्नलिखित शामिल हैं।

राजस्थान में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए चिह्नित किए गए स्टेशनों में भवानी मंडी, भीलवाड़ा, बिजयनगर, बीकानेर, बूंदी, चंदेरिया,

आबू रोड, अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, आसलपुर जोबनेर, बालोतरा, बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, बयाना, ब्यावर, भरतपुर, छबड़ा गुगोर, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, चूरू, दौसा, डीग, देगाना, देशनोक, धौलपुर, डीडवाना, डूंगरपुर, फालना, फतेहनगर, फतेहपुर शेखावटी, गांधीनगर जयपुर, गंगापुर सिटी, गोगामेड़ी, गोटन, गोविंदगढ़, हनुमानगढ़, हिण्डौन सिटी, जयपुर जं, जैसलमेर, जालौर, जवाई बांध, झालावाड़ सिटी, झुंझुनू, जोधपुर, कपासन, खैरथल, खेरली, कोटा जं, लालगढ़ जं, माण्डल गढ़, मंडावर महवा रोड, मारवाड़ भीनमाल, मारवाड़ जंक्शन, मावली जंक्शन, मेड़ता रोड जं, नागौर, नरैना, न्यू कोटा, नीम का थाना, नोखा, पाली मारवाड़, फलौदी जं, फुलेरा जं, पिंडवाड़ा, रायसिंह नगर, राजगढ़, रामदेवरा, रामगंजमंडी जंक्शन, राणा प्रतापनगर, रानी, रतनगढ़ जं, रेन, रींगस, सादुलपुर, सांगानेर, सवाई माधोपुर, श्री महावीरजी, सीकर, सोजत रोड, सोमेसर, श्रीगंगानगर, सुजानगढ़, सूरतगढ़, उदयपुर सिटी का नाम शामिल हैं।

राज्य स्टेशनों में बाड़मेर, बूंदी, दौसा, डीग, देशनोक, फतेहनगर, फतेहपुर शेखावाटी, गंगापुर सिटी, गोगामेडी, गोटन, गोविंद गढ़, जैसलमेर, खैरथल, माण्डल गढ़, मंण्डावर महुवा रोड, राजगढ़, सोजत रोड, सोमेसर शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story