अब जमेगा प्रदेश में सर्दी का रंग, शीत दिन रहने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
अब जमेगा प्रदेश में सर्दी का रंग, शीत दिन रहने की संभावना


जयपुर, 3 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश में सर्दी ने अपना रंग दिखना शुरू कर दिया है। प्रदेश में 24 शहराें का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया आगामी समय में प्रदेश में शीत दिन रहने की संभावना है।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतहपुर, सीकर में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है।

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री नीचे दर्ज होने व कहीं-कहीं शीतदिन की संभावना है।

शुक्रवार काे राज्य में कहीं-कहीं पर शीत लहर और शीत दिन के साथ साथ पूर्वी भाग में कही कही पर घना व अतिघना कोहरा दर्ज किया गया है। राजस्थान में अधिकतम तापमान चित्तौडगढ़ में 23.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 02.8 डिग्री दर्ज़ किया गया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story