अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 17 जून से

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 17 जून से


अजमेर, 15 जून(हि.स.)। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा के लिए अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09611, अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17.जून .26 से 15.जुलाई.26 तक (05 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक बुधवार को 19.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 12.50 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09612, योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18.जून.26 से 16.जुलाई.26 तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक गुरुवार को 17.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान कर 09.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी, रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story