अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन


जयपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। 27वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2026 में राजस्थान पुलिस के बैंड दलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की महिला पाइप बैंड टीम ने स्वर्ण पदक, जबकि ब्रास बैंड टीम ने रजत पदक हासिल किया।

महिला पाइप बैंड टीम का नेतृत्व बैंड मास्टर पूनम सपेरा ने किया। टीम ने लगातार तीसरे वर्ष अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले महिला पाइप बैंड ने 26वीं प्रतियोगिता-2025 में कांस्य और 25वीं प्रतियोगिता-2024 में स्वर्ण पदक जीता था।

इसी प्रकार राजस्थान पुलिस की ब्रास बैंड टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीम का नेतृत्व बैंड मास्टर योगेन्द्र कुमार ने किया। इससे पहले ब्रास बैंड टीम 24वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2023 में भी रजत पदक जीत चुकी है।

प्रतियोगिता में पदक जीतकर जयपुर लौटने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने दोनों बैंड दलों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) रूपिंदर सिंघ, पुलिस उप महानिरीक्षक (आरएसी) श्वेता धनकड़ और पुलिस उप महानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बैंड वादकों को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story