अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 28 मार्च

WhatsApp Channel Join Now
अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 28 मार्च


जयपुर, 27 मार्च (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि जिला स्तरीय आवेदन 5 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि ये पुरस्कार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, जयपुर में जमा होंगे, जबकि जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिला कार्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे।

राज्य स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा अन्य श्रेणियों में 51-51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा का ध्यान रखते हुए शीघ्र आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विचार किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story