जिला परिषद जोधपुर के प्रमुख पद का निर्वाचन बुधवार काे

WhatsApp Channel Join Now
जिला परिषद जोधपुर के प्रमुख पद का निर्वाचन बुधवार काे


जोधपुर, 24 नवम्बर (हि.स.) राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिला परिषद, जोधपुर के प्रमुख के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने बताया कि जिला परिषद जोधपुर के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक 25 नवम्बर बुधवार को पूर्वान्ह 10.00 बजे अटल सेवा केन्द्र (प्रथम तल), जिला परिषद जोधपुर में आयोजित की जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने का समय पूर्वान्ह 11.00 बजे तक तथा नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा पूर्वान्ह 11.30 बजे से निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन-पत्र वापस लेने का समय अपरान्ह 1.00 बजे तक रहेगा, जिसके तुरंत पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्हों का आवंटन कया जाएगा। आवश्यक होने पर मतदान अपरान्ह 3.00 बजे से 5.00 बजे के मध्य कराया जाएगा, जबकि मतगणना एवं परिणाम की घोषणा मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी रंजन ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के द्वारा जारी प्रासंगिक आदेशों एवं निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story