युवा नेता अशोक गोदारा ने थामा भाजपा का दामन

WhatsApp Channel Join Now
युवा नेता अशोक गोदारा ने थामा भाजपा का दामन


जयपुर, 31 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र प्रथम की नीति और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर युवा नेता अशोक गोदारा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सह-प्रभारी विजय राहटकर ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व गुणों को विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करने के उद्देश्य से भाजपा संगठन ने युवाओं को विशेष रूप से संगठन में जोड़ा है तथा उपयुक्त नेतृत्व दिया है।

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा है। प्रत्येक राष्ट्र की तरक्की का आधार उसकी युवा पीढ़ी होती है, युवाओं की उपलब्धियों से ही राष्ट्र का विकास होता है। राष्ट्र का भविष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

Share this story