स्प्रिंग फैशन शो में उभरी युवा प्रतिभाएं: सपना नागपाल बनीं ब्रांड एम्बेसडर

WhatsApp Channel Join Now
स्प्रिंग फैशन शो में उभरी युवा प्रतिभाएं: सपना नागपाल बनीं ब्रांड एम्बेसडर


जयपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। मान पैलेस में आयोजित स्प्रिंग फैशन शो में देशभर के उभरते फैशन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय पारंपरिक शिल्प और आधुनिक फैशन का आकर्षक समन्वय देखने को मिला।

मुख्य अतिथि यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल की चेयरपर्सन डॉ. बरखा वर्षा ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ भारतीय संस्कृति और नवाचार को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर सपना नागपाल को ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया।

संस्था के नदीम खान ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवा डिज़ाइनर्स और मॉडल्स को उद्योग जगत से जोड़कर उन्हें पेशेवर अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं, सह-संस्थापक सागर खरबंदा ने कहा कि ऐसे मंच भारतीय फैशन की रचनात्मकता और उत्कृष्ट शिल्पकला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन ईस्टर्न क्राफ्ट एंड कल्चर ने यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल और इवेंट एक्सपो इंडिया के सहयोग से किया, जबकि लेबल गैरी टैलेंट पार्टनर रहा। आयोजकों ने भविष्य में इस फैशन शो को और बड़े स्तर पर आयोजित कर जयपुर को प्रमुख फैशन हब के रूप में स्थापित करने की बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story