‘सम्मुख’ में 29 नवंबर को सजेगी युवा काव्य की महफिल

WhatsApp Channel Join Now
‘सम्मुख’ में 29 नवंबर को सजेगी युवा काव्य की महफिल


जयपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन और राजस्थान फोरम के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यिक शृंखला ‘सम्मुख’ का आगामी संस्करण 29 नवंबर को कांस्टीट्यूशन क्लब के मारवाड़ लाउंज में आयोजित होगा। इसमें राजस्थानी और हिंदी के युवा कवि विप्लव व्यास, आनंद मस्ताना और अनिता सैनी काव्यपाठ करेंगे।

बीकानेर के कवि विप्लव व्यास राजस्थानी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। उनका कविता संग्रह ‘लुगाई’ प्रकाशित हो चुका है। वे करीब तीन दशकों से ‘अमरसिंह राठौड़ रम्मत’ से जुड़े हैं। उनकी रचनाओं का प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी से हो चुका है। उन्हें राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा मुरलीधर व्यास राजस्थानी सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

बीकानेर के आनंद मस्ताना हिंदी और राजस्थानी में छंदबद्ध व गेय कविताओं के लिए पहचाने जाते हैं। वे पेशे से शिक्षक होने के साथ आकाशवाणी उद्घोषक और एंकर के रूप में भी सक्रिय हैं।

फतेहपुर शेखावाटी की कवयित्री अनिता सैनी भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। उनकी कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और दूरदर्शन से प्रसारित भी हुई हैं।

आयोजकों के अनुसार ‘सम्मुख’ का उद्देश्य प्रदेश के समकालीन युवा कवियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराना और साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देना है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story