युवा उद्यमियों का हुआ वैश्य गौरव सम्मान : युवाओं को व्यापार एवं उद्योग से जोड़ने पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
युवा उद्यमियों का हुआ वैश्य गौरव सम्मान : युवाओं को व्यापार एवं उद्योग से जोड़ने पर दिया जोर


बीकानेर, 18 अगस्त (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा विंग बीकानेर की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष किशन अग्रवाल सहित 35 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष विनोद बाफना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन, समाजसेवा और वैश्य समाज की एकता के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

समारोह में युवाओं को व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की पहल के तहत बीकानेर के 13 युवा उद्यमियों को “वैश्य गौरव उद्यमी सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से स्वरोजगार, नवाचार और उद्योग के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, अध्यक्ष विनोद बाफना, महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी, नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने विचार रखे।

समारोह में जिन युवा उद्यमियों को “वैश्य गौरव उद्यमी सम्मान” से सम्मानित किया गया उनमें अमित अग्रवाल, रवि सिंघी, अमित राठी, अजय पुगलिया, सिद्धार्थ गुप्ता, मोहित डागा, वरुण मूंधड़ा, जय अग्रवाल, विश्वास सुराणा, हर्षित करनाणी, हितेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पिंटू राठी शामिल है।

यूथ चेयरमैन मुदित खजांची ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री किशन लोहिया ने किया। विजय बाफना ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, युवा उद्यमियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वैश्य समाज के अनेक गणमान्यजन, पदाधिकारी, युवा उद्यमी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। पूरे समारोह में युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह और नई जिम्मेदारी को लेकर जोश देखने को मिला। इस कार्यक्रम में समाज सेवी, सुभाष मितल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मोहन सुराणा माणकचन्द अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, राजेश गोयल, कुनाल मितल, कौशल अग्रवाल, दीपक बीनाणी, नमन नाहटा, जिनेन्द्र कोचर, रितेश जैन, महेश मुंधडा, सहित अनेक माैजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story