अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


झुंझुनू, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले में गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के पौंख निवासी एक व्यक्ति की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद (40) पुत्र बहादरमल गुर्जर अपनी पत्नी अंजू देवी व दोहिता ऋषि के साथ बाइक पर सवार होकर नंगली गांव में शादी में जा रहा था। केड गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी मंजू व दोहिता ऋषि घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से गुढ़ागौड़जी अस्पताल लाया गया। मंजू देवी व ऋषि को गम्भीर चोट लगने पर सीकर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई सांवरमल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश

Share this story