आयुर्वेद विश्वविद्यालय : सूर्य नमस्कार सहित कई तरह की योग क्रियाओं का कराया अभ्यास

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विश्वविद्यालय : सूर्य नमस्कार सहित कई तरह की योग क्रियाओं का कराया अभ्यास


आयुर्वेद विवि में योग एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की गउपस्थिति में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने उद्यान में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दौड़ (स्लो, मीडियम एवं फास्ट राउंड रेस) से हुई, जिसके पश्चात सूक्ष्म व्यायाम करवाए गए। तत्पश्चात खेलकूद गतिविधियों जैसे खो-खो आदि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. चंद्रभान शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत योगाभ्यास का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ताड़ासन, सूर्य नमस्कार (5 चक्र), कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक डॉ. श्योराम शर्मा, होम्योपैथी प्राचार्य डॉ. गौरव नागर, डॉ. यशस्वी शाकद्वीपीय, डॉ. राजीव खन्ना, डॉ. पूजा पारीक, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. करण सिंह, डॉ. अशोक यादव, डॉ. अंकिता आचार्य सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story