जयपुर मेट्रो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर मेट्रो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन


जयपुर मेट्रो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन


जयपुर, 21 जून (हि.स.)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मेट्रो डिपो स्थित परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें (निदेशक, कंपनी मामलात) महेश भुराडिया, (निदेशक, परिचालन एवं प्रणाली)ओमप्रकाश,, मेट्रो पुलिस एवं मेट्रो कार्मिकों ने एकत्र होकर योगाभ्यास किया।

इस योग शिविर कार्यक्रम में योग के महत्व के बारे में बताते हुए योग की विभिन्न मुद्राओं, विधियों व आसनों का अभ्यास योग प्रशिक्षक मुस्कान व सपना द्वारा करवाया गया साथ ही बताया कि योग शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, यह शरीर को न केवल रोगमुक्त रखता है बल्कि मन को भी शांत करने में मदद करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, वैभव गालरिया ने योग शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संम्पन्न करवाने हेतु सभी को बधाई दी और बताया कि सेहत के साथ ही योग मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story