यशवीर सिंह मेड़तिया ने जीता 100 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में ब्रॉन्ज मेडल

WhatsApp Channel Join Now
यशवीर सिंह मेड़तिया ने जीता 100 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में ब्रॉन्ज मेडल


बीकानेर, 10 जुलाई (हि.स.)। उदयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर के तैराक यशवीर सिंह मेड़तिया ने कांस्य पदक हासिल किया। यशवीर ने अपनी जीत का श्रेय कोच देवेंद्र पटवा को दिया। सचिव शशांक का कहना है कि इस सफलता के पीछे कठोर मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन रहा।

अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने यश, उनके परिवार और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत बताती है कि सही प्रशिक्षण और निरंतर परिश्रम से लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। संघ ने उम्मीद जताई कि आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी बीकानेर के तैराक राजस्थान का नाम रोशन करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story