अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रक की टक्कर में 3 युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रक की टक्कर में 3 युवकों की मौत


अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रक की टक्कर में 3 युवकों की मौत


अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रक की टक्कर में 3 युवकों की मौत


अलवर , 29 अगस्त (हि.स.)।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में सिरमौर पुलिया के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में मेरठ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले पांच युवक सवार थे। सभी युवक पौधे लेकर मेरठ से अलवर के राजगढ़ स्थित एक फार्म हाउस जा रहे थे। वहां उन्हें पौधे लगाने का काम करना था। तीन युवक पिकअप के पिछले हिस्से में सो रहे थे, जबकि दो युवक आगे के केबिन में बैठे थे।

गोविंदगढ़ थाना पुलिस के एसएचओ धीरेंद्र सिंह के अनुसार पिकअप वाहन का अगला हिस्सा एक ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण पिकअप घिसटते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई।

हादसे के दौरान पिकअप के पिछले हिस्से में सो रहे तीन युवक वाहन के नीचे दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में शाहदाव (45), सबाहत (25) और अफसर (22) की मौत हुई है। वहीं ड्राइवर उजैर और उसके साथ केबिन में बैठे औरंगजेब घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि वे मेरठ में नर्सरी का काम करते हैं और पौधे लगाने का कार्य भी करते हैं। अलवर के राजगढ़ में एक फार्म हाउस में पौधे लगाने का काम मिलने के बाद सभी वहां जा रहे थे।

हादसे में जान गंवाने वाला शाहदाव पांच बच्चों का पिता था। वहीं सबाहत और अफसर अविवाहित थे। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किस परिस्थितियों में हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story