विश्व हिंदू कांग्रेस की तैयारियों को लेकर बैठक
बीकानेर, 12 अगस्त (हि.स.)। आगामी 13 अगस्त को विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजन की तैयारियों को लेकर शकुंतला भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक टेकचंद बरडिया ने किया।
बैठक विश्व हिंदू कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियों, अधिकाधिक जनसहभागिता तथा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेकर कार्यक्रम की सफलता के लिए सुझाव दिए।
बैठक में स्वदेशी जागरण मंच से परमेश अग्रवाल एवं किशोर बांठिया, भारतीय मजदूर संघ से रेखा पंडत, महिला समन्वय से संगीता यादव, भारतीय किसान संघ से भवानी जी जाजड़ा, भारत विकास परिषद से हरिकिशन मोदी एवं ओम छाबड़ा, भुजिया-पापड़ एसोसिएशन एवं बीकानेर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल तथा अशोक धारणिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि विश्व हिंदू कांग्रेस का प्रमुख विषय ‘हिंदू अर्थव्यवस्था : संस्कृति से समृद्धि की ओर’ है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री एवं वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम के संस्थापक स्वामी विज्ञानानंद जी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

