विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट के अधिवेशन में जयपुर में जुटेंगे देशभर से ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधि
जयपुर, 13 मार्च (हि.स.)। विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में 14 मार्च से जेएलएन मार्ग मार्ग स्थित पंचायती राज सभा भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अधिवेशन में देश भर से ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधि और जाने-माने संत महात्मा शिरकत करेंगे।
विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देवनारायण जैमन, राष्ट्रीय महामंत्री पं महेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं एवं जयपुर महानगर अध्यक्ष पंडित रघु शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने अधिवेशन की सफलता के लिए जयपुर महानगर सहित गांव- देहात तक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से व्यापक संपर्क कर अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जैमन ने बताया कि विश्व ब्राह्मण सभा का उद्देश्य समाज के सभी संगठनों को साथ लेकर चलना है जिससे की समाज उन्नति और प्रगति की ओर अग्रसर हो। जब बौद्धिक समाज उन्नति की ओर अग्रसर होता है तो इसका लाभ राष्ट्र को एवं अंतिम संपूर्ण विश्व को जरूर मिलता है। जैमन ने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ 14 मार्च से दो अधिवेशन में विभिन्न विषयों के लेकर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों में समाज के विषय विशेषज्ञ जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के माध्यम से समाज में संस्कार निर्माण और समृद्ध राष्ट्र की अवधारणा मजबूत करने एवं समाज को सशक्त बनाने के उपायों पर व्यापक चर्चा होगी चर्चा होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ जाने माने संत महात्मा करेंगे। अधिवेशन में शामिल होने के लिए समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने देशभर से स्वीकृति प्रदान की है। अधिवेशन की सफलता के लिए शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जयपुर महानगर सीट विभिन्न नगरों में अधिवेशन की सूचना के पोस्टर लगाए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

