जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यशाला आयोजित


जयपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं, नागरिक सुविधाओं, सुनियोजित विकास योजनाओं एवं कार्यप्रणाली के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की। इस अवसर पर जेडीए सचिव गौरव सैनी, सलाहकार (आईटी) आर.के. शर्मा एवं सिस्टम एनालिस्ट महिपाल चंपावत सहित अभियांत्रिकी शाखा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जेडीए की विभिन्न सेवाओं, योजनाओं तथा डिजिटल पहलों की विस्तृत जानकारी दी।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि जेडीए द्वारा उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं, पारदर्शी प्रक्रियाओं और नागरिक हितैषी योजनाओं की सही एवं प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे तथ्यात्मक जानकारी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति उत्पन्न न हो और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story