महिला आरक्षण और परिसीमन से गाेल्डन टाईम की हाेगी शुरुआत : सिद्धि कुमारी

WhatsApp Channel Join Now
महिला आरक्षण और परिसीमन से गाेल्डन टाईम की हाेगी शुरुआत : सिद्धि कुमारी


बीकानेर, 29 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सीट से विधायक सिद्धि कुमारी ने रविवार काे कहा कि देश की आधी आबादी के राजनीतिक सशक्तिकरण और भारतीय लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण चरण से जुड़ी है। सितंबर 2023 में संसद से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन) ने लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया था। इसी संकल्प को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित संसद के विशेष सत्र में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 एवं परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 विचारार्थ सूचीबद्ध किए गए हैं। उन्हाेंने कहा कि अब गाेल्डन टाईम की शुरुआत हाेगी।

बीजेपी संभाग कार्यालय, बीकानेर में आज महिला आरक्षण एवं परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में विधायक ने कहा कि महिला नेतृत्व में विकास केवल एक विचार नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर महिलाओं का दृष्टिकोण नीति निर्माण में अधिक प्रभावी रूप से शामिल होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें निर्णय लेने और नीति निर्माण की प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र अधिक समावेशी और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को संवैधानिक मर्यादाओं, पारदर्शिता तथा सभी राज्यों के हितों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस में विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक सुमन शेखावत, महामंत्री श्याम सिंह हांडला, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story