मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह : ग्राहक पंचायत के सम्मेलन में 17 महिलाओं का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह : ग्राहक पंचायत के सम्मेलन में 17 महिलाओं का सम्मान


जोधपुर, 17 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर की ओर से मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह सुदर्शन सेवा संस्थान में आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर के सचिव एडवोकेट मनोहर पालीवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध (शिकाऊ) नीरज शर्मा थी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तिंवरी मंजू वर्मा मुख्य वक्ता और डॉ. मधु विश्नोई व वीणा पारीक विशिष्ट अतिथि थी।

समारोह में जोधपुर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 17 मातृशक्ति को सम्मानित किया गया तथा महिला अपराध एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं और उनके बचाव के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी दी गई। पुलिस कालिका टीम और शारदा पूनिया ने उपस्थित सभी महिलाओं के फोन में राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करवाकर इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की संयोजक महिला आयाम प्रमुख विनीता गौड़ ने मंच संचालन किया। ग्राहक पंचायत प्रचार प्रमुख एडवोकेट गोविन्द जोशी ने बताया कि समारोह में ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ शिवकुमार व्यास, प्रांत समन्वयक रामचंद्र चौधरी, एडवोकेट गोविन्द जोशी, रामकुमार, दौलाराम, गोरधनराम, संजय पालीवाल एडवोकेट, ललितेश, विनोद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सचिव मनोहर पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story