शिक्षा व महिला सशक्तीकरण से होगा समाज का विकास: सांसद यादव

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षा व महिला सशक्तीकरण से होगा समाज का विकास: सांसद यादव


जोधपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद संगीता यादव के जोधपुर आगमन पर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया तथा समाज के विकास पर विचार विमर्श किया।

जोधपुर संभाग की नगर निकायों की चुनाव प्रभारी संगीता यादव के जोधपुर पधारने पर यादव समाज द्वारा साफा, पीत वस्त्र पहनाकर तथा गुलदस्ता एवं भागवत गीता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

यादव ने समाज के विकास और गतिविधियों पर आपसी संवाद करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए महिला सशक्तीकरण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी करना चाहिए। समाज अध्यक्ष जगदीश यादव ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर लगातार उन्नति करते हुए आपसी सहयोग द्वारा संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है।

युवा अध्यक्ष चेतन यादव ने बताया कि आने वाले समय में समाज शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उन्नति के लिए छात्रावास का निर्माण करेगा तथा समाज के लिए आधुनिक सुविधाओं युक्त पुस्तकालय और कोचिंग शुरु करेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश यादव के साथ ही युवा अध्यक्ष चेतन यादव, सचिव राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव, सहकोषाध्यक्ष संतोष यादव, संयुक्त सचिव अमर सिंह यादव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव, शेर सिंह यादव सहित भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा राज्यसचिव बबीता तंवर, अनिल कुमार तथा रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गाराम सेन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story