रूप चौदस पर महिलाओं ने किया श्रृंगार, दीपोत्सव पर रंगीन लाइटों की रोशनी से जगमगा रहा शहर

WhatsApp Channel Join Now
रूप चौदस पर महिलाओं ने किया श्रृंगार, दीपोत्सव पर रंगीन लाइटों की रोशनी से जगमगा रहा शहर


अजमेर, 7 नवम्बर (हि.सं.)। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रूप चौदस मनाई गई। रूप चौदस के इस दिन महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर उबटन और स्नान कर अपना रूप सौंदर्य निखारा। रविवार को दीपावली का महापर्व मनाया जाएगा। दिवाली के दिन घर-घर में महालक्ष्मी जी की पूजा होगी। घरों को दीयों, मोमबत्तियों और झालरों से सजाया जाएगा। शाम होते ही पूरा आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठेगा। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं देंगे। कुल मिलाकर इस बार दीपावली पर शहर में खुशियों, उमंग और उत्साह का माहौल है।

दिवाली के चलते शहर सहित पूरे जिले में उत्सव का माहौल छाया हुआ है। लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा है। शहर के मुख्य बाजारों में इन दिनों दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। मदार गेट, पुरानी मंडी, डिग्गी बाजार, नया बाजार, कचहरी रोड, स्टेशन रोड सहित सभी प्रमुख बाजारों में दिवाली की रौनक बनी हैं। व्यापारियों ने

अपनी दुकानों को आकर्षक लाइटों, फूलों और सजावटी द्वारों से सजाया है। नगर निगम की ओर से भी शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों और आनासागर चौपाटी पर सजावट करवाई है, जिससे पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। लोग सजावटी सामानों के साथ-साथ पटाखा और मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आ रही है। पटाखों की खरीदारी में सबसे आगे हैं, तो वहीं बड़े मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में गिफ्ट आइटम, डेकोरेशन लाइट्स, रंगोली, दीये और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खूब रौनक है। दीपक और लक्ष्मी पूजन सामग्री और गन्ना भी लोग खरीद रहे है।

दीपोत्सव उत्सव के त्यौहार को जिले के सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा बाजारों में खरीदारी करते समय किसी अनहोनी का शिकार ना हों इसके लिए बाजारों में जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाला सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं बाजार में संबंधित पुलिस थाने के पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग करके सामाजिक तत्वों और गुंडा तत्वों पर नजर रखे हुए हैं इसके अलावा बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था के नए नियम लागू किए हैं जिसके चलते बाजारों में चार पहिया वाहनों और भारी वाहनों

के प्रवेश पर रोक लगा दी है इनके अलावा दुपहिया वाहनों पर भी कहानी कहानी प्रवेश निषिद्ध किया हुआ है जिसके कारण आम आदमी आसानी से दुकानों पर दीपावली की खरीददारी कर सके और सामान लेकर अपने घरों पर सुरक्षित पहुंच सके।

जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाला ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि उनके थाना इलाके में आने वाले प्रमुख बाजारों में वे लगातार पेट्रोलिंग गश्त करते रहें और जहां-जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को तैनात किया है उनकी पोजीशन को लगातार जांचते रहे। इनके अलावा सर्किल पुलिस उप अधीक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके चलते हुए भी लगातार प्रमुख बाजारों पर नजर रखे हुए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाला स्वयं बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक स्वयं ले रहे हैं और लगातार संबंधित थानों के थाना प्रभारी से वायरलेस के द्वारा जानकारी प्राप्त कर निर्देशित कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773881 Articles

Share this story