बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, महिला की मौत, तीन अन्य घायल

WhatsApp Channel Join Now
बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, महिला की मौत, तीन अन्य घायल


चित्तौड़गढ़, 09 अप्रैल (हि.स.)। शहर के कपासन चौराहे पर बाइक को बचाने के प्रयास में गुरुवार दोपहर में तीन पहिया ऑटो पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। यह ऑटो शहर से आजोलिया का खेड़ा की ओर जा रहा था। आजोलिया का खेड़ा निवासी देवकिशन जाट ने रिपोर्ट में बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फूमा बाई पत्नी शंकरलाल जाट (68) और पूजा पत्नी लक्ष्मण जाट निवासी आजोलिया का खेड़ा शहर से फिर आजोलिया का खेड़ा जा रही थी। तीन पहिया ऑटो रिक्शा में जाने के दौरान कपासन चौराहे पर गलत दिशा से एक बाइक आ गई। इसे बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा चालक का हड़बड़ा गया और पलट गया। इसमें ऑटो में सवार फूमा बाई के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उदयपुर रेफर करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली थाने से एएसआई नवरंग मौके पर पहुंचे और घायलों और मृतक को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है तथा उन्हें जिला चिकित्सालय से निजी चिकित्सालय रेफर कर दिया।कोतवाली थाना पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story