मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने की शिष्टाचार भेंट


जयपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध ‘गीतांजलि‘ पुस्तक भी भेंट की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story