पिता की गांव में पंचर की दुकान, अग्निवीर बनकर लौटे किशन का विधायक ने किया स्वागत
चित्तौड़गढ़, 27 जून (हि.स.)। अग्निवीर योजना के तहत 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे किशन सालवी का बोरदा में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बेंगू विधायक सुरेश धाकड़ ने अग्निवीर किशन सालवी और उनके पिता लेहरू सालवी को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। किशन के पिता गांव में वर्षों से पंचर की दुकान चलाते हैं।
पहली तनख्वाह मंदिर में भेंट की
भाजपा मंडल मंत्री गंगरार मोनू जोशी ने बताया कि किशन सालवी ने अग्निवीर की अपनी पहली तनख्वाह 21,701 रुपए बोरदा के श्री चारभुजा नाथ मंदिर के भंडार में चढ़ाई। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल दास वैष्णव, पटेल फूलचंद गुर्जर, भाजपा गंगरार एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर मीणा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगरार रेखा जोशी, बूथ अध्यक्ष शंकर पहलवान, देवीलाल गुर्जर, मेवाड़ एकेडमी के कोच लादू गुर्जर, काँटी उप सरपंच लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रभु जाट, सरकारी समिति उपाध्यक्ष भगवान लाल मीणा, नंदलाल बेरवा, बालू सुथार, भैरूलाल गुर्जर, विनोद गुर्जर, छोटू सालवी, बाबू लाल सालवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

