जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में हाेगा संचालन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में हाेगा संचालन


जयपुर, 12 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए गाडी संख्या 09723/09724, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 19723/19724, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त से जयपुर से प्रत्येक बुधवार को 08.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19724, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 27 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार से 08.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनामी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित 20 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story