जयपुर जिला: पंचायतराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 71.81 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर जिला: पंचायतराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 71.81 प्रतिशत मतदान


जयपुर जिला: पंचायतराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 71.81 प्रतिशत मतदान


जयपुर जिला: पंचायतराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 71.81 प्रतिशत मतदान


जयपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में चतुर्थ एवं अंतिम चरण में शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले की चार पंचायत समितियों—बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी में पंचायत समिति सदस्य पदों के 82 निर्वाचन क्षेत्रों तथा जिला परिषद के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए मतदान में कुल 71.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि चारों पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4 लाख 7 हजार 280 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 2 लाख 92 हजार 452 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत समिति-वार प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार आंधी में कुल 91 हजार 16 मतदाताओं में से 63 हजार 817 ने मतदान किया, जो 70.12 प्रतिशत रहा। बस्सी में 1 लाख 29 हजार 159 मतदाताओं में से 93 हजार 462 ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 72.36 रहा। जमवारामगढ़ में 1 लाख 22 हजार 890 मतदाताओं में से 88 हजार 444 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां मतदान प्रतिशत 71.97 दर्ज किया गया। इसी प्रकार तूंगा में कुल 64 हजार 215 मतदाताओं में से 46 हजार 729 ने मतदान किया तथा यहां सर्वाधिक 72.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

मतदान के समयवार आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 15.25 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 34.56 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 51.28 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 70.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत 71.81 रहा।

उल्लेखनीय है कि चतुर्थ चरण के तहत बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक नामांकन होंगे तथा 16 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को होगा। सभी चरणों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story