महापौर एवं उपमहापौर ने किया स्वच्छता सेवा में श्रमदान, सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
महापौर एवं उपमहापौर ने किया स्वच्छता सेवा में श्रमदान, सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण


जयपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम की ओर से शहर में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' एवं 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के अंतर्गत वार्ड वार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने वार्ड-135 में पहुंच कर विशेष स्वचछता अभियान का निरीक्षण किया और कमियां सुधारने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने पार्षद विमल अग्रवाल , जोन उपायुक्त , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सतपाल टोपिया, जितेंद्र , स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेन्द्र , सुनील गुर्जर, जोन एक्सईएन, जोन जेईएन, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से संवाद किया। महापौर ने नागरिकों को कचरा निर्धारित समय पर निगम की कचरा संग्रहण गाडिय़ों में डालने तथा सड़क पर कचरा ना फैलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर जयपुर के निर्माण में नगर निगम के साथ जनभागीदारी भी आवश्यक है। इस अवसर पर महापौर ने भी स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। पार्षद, जोन उपायुक्त, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी सफाई कार्य में सहयोग किया।

महापौर द्वारा वार्ड 16 में चौंमू पुलिया पर अभियान का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वार्ड के ब्लॉक अनुसार कर्मचारियों का आवंटन एवं समस्त शाखाओं से वार्ता एवं सफाई व्यवस्था के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए। वार्ड नम्बर 33 में आयोजित स्वच्छता उत्सव में उपमहापौर सरोज कंवर भी पहुंची। उप महापौर की उपस्थिति में वार्ड पार्षद सीमा महेंद्र यादव, वार्ड समिति अध्यक्ष, विद्युत विभाग, गार्डन शाखा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं टीम को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर स्वच्छता श्रमदान किया गया तथा विशेष सफाई अभियान चलाकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए उपमहापौर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story