विकसित भारत @2047 के विज़न को नई ऊर्जा देगी राजस्थान की युवा शक्ति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत @2047 के विज़न को नई ऊर्जा देगी राजस्थान की युवा शक्ति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


विकसित भारत @2047 के विज़न को नई ऊर्जा देगी राजस्थान की युवा शक्ति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


जयपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान की राजधानी जयपुर आज ‘अमृत पीढ़ी’ के उत्साह और विकसित भारत के संकल्प की साक्षी बनी। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित ‘माय भारत बजट क्वेस्ट - राजस्थान युवा संवाद’ के मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के युवाओं का आत्मविश्वास और उनके नवाचारी विचार वर्ष 2047 तक विकसित भारत की मजबूत नींव रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि MY भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवाओं को अपने इनोवेटिव आइडिया, ज़मीनी अनुभव और बजट पर विचार साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को “भविष्य के आर्किटेक्ट” बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, विचार और सहभागिता भारत की विकास यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। देशभर से युवाओं की बड़ी भागीदारी इस पहल की सफलता का प्रमाण है।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 लोगों और उनकी क्षमताओं को नीति के केंद्र में रखता है। शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार पर केंद्रित निवेश विकसित भारत की दिशा तय करता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट में Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता दी गई है, जिससे भारत वैश्विक उद्यमिता केंद्र बन सके।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि यह बजट मानव संसाधन विकास को केंद्र में रखता है।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में समावेशी विकास सतत प्रगति का आधार है।

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस तरह के संवाद से युवाओं की नीति निर्माण में सार्थक भागीदारी बढ़ती है।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और रोजगार सृजन में कृषि की अहम भूमिका है। उन्होंने पॉलीहाउस, मल्चिंग और लो टनल जैसी संरक्षित खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजेताओं से वर्चुअल संवाद कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने बताया कि MY भारत पोर्टल पर 17 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story