विश्व गुरु कृपा महोत्सव, महारुद्राभिषेक महायज्ञ व अमृत-महाप्रसाद 16 काे

WhatsApp Channel Join Now
विश्व गुरु कृपा महोत्सव, महारुद्राभिषेक महायज्ञ व अमृत-महाप्रसाद 16 काे


बीकानेर, 14 अगस्त (हि.स.)। ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम द्वारा विश्व गुरु कृपा महोत्सव, महारुद्राभिषेक महायज्ञ व अमृत-महाप्रसाद 16 काे देवीकुण्ड सागर में हाेगा। इस अवसर पर अति प्राचीन सिद्ध वरदायक सिद्धेश्वर महादेव आशुतोष शिवार्चन महारुद्राभिषेक हाेगा।

श्री श्री श्री १००८ अनंत विभूषित राष्ट्रसंत सुविज्ञ युगऋषि श्रीविद्या ज्योतिर्विद् पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में हाेने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्वेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दाैरान अति दुर्लभ एक मुखी रुद्राक्ष व त्रिदेव रुद्राक्ष, जिसके दर्शन मात्र से १२ ज्योतिर्लिंग तीर्थाटन के समतुल्य फल प्राप्त होगा। जाे बीकानेरवासियाें काे प्रथम बार यह सौभाग्य प्राप्त होगा, त्रिदेव शिवशक्ति महायज्ञ में दैविक साकल्य का प्रयोग होगा, एक आहुति देने मात्र से सभी वांछित लाभ प्राप्त होंगे, अमृतमहाप्रसाद जिसे ग्रहण कर अपने को धन्य धन्य अनुभूत करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार शिव प्रवचन पूज्य दाताश्री जी द्वारा प्रातः-10:15 बजे, महायज्ञ पूर्णाहुति प्रातः- 11:30 व अमृत महाप्रसाद (भोजन-लंगर) प्रातः 11:55 से हाेगा। उन्हाेंने बताया कि श्रावण मास का हर दिन विलक्षण है, सो यह “मंत्रदीक्षा महोत्सव गुरुपूर्णिमा” के रूप में भी मनाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story