विकसित भारत क्विज: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा रखेंगे प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत क्विज: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा रखेंगे प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार


बीकानेर, 07 सितंबर (हि.स.)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी कार्यालय की ओर से जिला युवा अधिकारी विजेता मजुमदार ने युवाओं से विकसित भारत क्विज में भागीदारी का आह्वान किया है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन वर्ष 1995 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया जाता है, जो विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है। विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप अब इसका पुनर्गठन 'विकसित भारत युवा संवाद' के रूप में किया गया है। इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में 'विकसित भारत युवा संसद 2027' का आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागी बनाना है।

प्रथम चरण क्विज, द्वितीय चरण निबंध, तृतीय चरण जिला स्तरीय चैंपियनशिप (प्रस्तुतीकरण), चतुर्थ चरण राज्य स्तरीय संवाद और अंतिम चरण राष्ट्रीय संवाद।

प्रतियोगिता में भागीदारी निःशुल्क है। सफल प्रतिभागियों को नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में योगदान का अवसर मिलेगा। पंजीकरण के लिए माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story