52 वर्ष की उम्र में बीकानेर के विक्रम बिस्सा ने राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

WhatsApp Channel Join Now
52 वर्ष की उम्र में बीकानेर के विक्रम बिस्सा ने राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक


बीकानेर, 16 मार्च (हि.स.)। बीकानेर के खिलाड़ी विक्रम बिस्सा ने लोहारू (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 52 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मुकाबले में विक्रम बिस्सा ने अपने अनुभव और निरंतर अभ्यास के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपने आयु वर्ग में उन्होंने दमदार लिफ्ट लगाते हुए निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। विक्रम बिस्सा की इस उपलब्धि के बाद खेल प्रेमियों और परिचितों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है।

52 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर मित्रों, परिजनों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story