राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्कण्डेय नगर ने मनाया विजयादशमी उत्सव, निकाला पथ संचलन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्कण्डेय नगर ने मनाया विजयादशमी उत्सव, निकाला पथ संचलन


बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर की मार्कण्डेय नगर, बीकानेर इकाई की ओर से मंगलवार को सर्वोदय बस्ती के नृसिंह सागर उद्यान में विजय दशमी उत्सव भगवान श्री राम, भगवा ध्वज, व संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सर संघ संचालक, विचारक माधव सदाशिव राव गोलवलकर (गुरुजी)के चित्रं तथा शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया। मार्कण्डेय नगर की चार बस्तियों अम्बेडकर, कृपाल भैरव, वीर हनुमान तथा महाराणा प्रताप बस्ती क्षेत्र से निकले पथ संचलन का रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । अनेक स्थानों पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए।

विजय दशमी उत्सव वयोवृद्ध स्वयंसेवक दाऊजी गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बौद्धिक कर्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन, विजयादशमी उत्सव की परंपरा, संघ की स्थापना व उद्देश्य, देश की वर्तमान स्थिति व स्वयं सेवकों के दायित्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक संघ से जुड़कर श्रेष्ठ नागरिक व मानव तथा राष्ट्र भक्त बने। मार्कण्डेय नगर के कार्यवाह के नेतृत्व में निकले पथ संचलन में 8 से 80 वर्ष तक के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। सर्वोदय बस्ती, वैद्य मघाराम कॉलोनी, प्रताप बस्ती,, मालियों का मोहल्ला, जस्सूसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर, रांकावत भवन, खत्री मोदी मोहल्ला, मालियों का मोहल्ला, बंगलों के पास के मार्ग पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764071 Articles

Share this story